फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incomplete plans done faster: Agarwal

अधूरी योजनाओं को तेजी से पूरा करें : अग्रवाल

Tue, 22 Sep 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 22 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने जिले की 49.61 करोड़ रुपये की जिला योजना को अनुमोदित किया। मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई जिला योजना समिति (डीपीसी) की बैठक में उन्होंने अधूरी पड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा किया जाए। इसके लिए सरकार तत्काल धन रिलीज कर रही है।

विज्ञापन


सड़कों के निर्माण में तेजी के लिए नवंबर तक हॉटमिक्स प्लांट को चालू रखकर डामरीकरण का कार्य पूरा करने, लंबित सड़कों के प्रकरणों को सुलझाने में तेजी लाने की हिदायत दी। लघु सिंचाई के तहत संचालित 10 योजनाओं का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए। 2018 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए मंत्री ने जिले के लोहाघाट के निर्माणाधीन स्टेडियम के काम में तेजी लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


विधायक हेमेश खर्कवाल ने कमजोर तबके के विकास के साथ ही दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य धारा में जोड़ने वाली योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने योजनाओं में नुमाइंदों की राय को महत्व देने को कहा। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मौजूदा वर्ष की जिला योजना में 49.61 करोड़ की योजनाओं में से 40.85 करोड़ रिलीज हुए। इसके सापेक्ष 13.72 करोड़ रुपये विभागों को रिलीज किया। इसमें से 7.18 करोड़ विभिन्न विकास कार्यों में खर्च किया गया है। डीपीपी की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डेरी प्रोत्साहन को मिलेंगे 50 हजार
मंत्री ने खेती, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, चारा विकास को प्राथमिकता से प्रोत्साहित करने के लिए खास पहल करने को कहा। चालखाल बनाने, मत्स्य तालाबों के निर्माण के साथ फलदार और अखरोट के पौधों के रोपण के लिए प्रेरित करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। कहा कि महिला नर्सरी या महिला डेरी क्रियान्वित करने वाली महिलाओं को सरकार प्रोत्साहन के तौर पर 50 हजार रुपये देगी।  

मान-मनोव्वल के बाद गए सदस्य

जिला योजना समिति के ज्यादातर सदस्यों ने योजनाओं में उपेक्षा का आरोप लगाया। विरोध में बैठक में नहीं जाने का ऐलान किया। बाद में जिलाधिकारी के समझाने-बुझाने पर सदस्य बैठक में जाने को राजी हुए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में विरोध करने वालों में दीपक तड़ागी, बसंत पुनेठा, भवानी टम्टा, मीना देवी, पुष्कर बोहरा, भोला सिंह, उमा शंकर भट्ट, उषा गुरंग, देवकी लमगड़िया, भागीरथी देवी, मुकेश कुमार आदि थे।


वन मंत्री ने किए मां वज्र बाराही के दर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बाराहीधाम में मां वज्र बाराही के दर्शन किए तथा यहां हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने देवीधुरा को पर्यटन मानचित्र में लाने की  आवश्यकता पर जोर दिया। युवा कांग्रेस के संयोजक त्रिभुवन चम्याल समेत ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष गिरीश सिंग्वाल, नरेश बिष्ट, उमेद बिष्ट, कुंदन सिंह, रबीश जोशी, मनोज राम, हेम जोशी आदि ने उनका स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने केदारथान में विभागीय नर्सरी का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने वन विश्राम गृह को आधुनिक रूप देने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। इस दौरान कंजरवेटर प्रेम कुमार, एसडीएम जेएस राठौर, डीएफओ एके गुप्ता, एसीएफ एमएस सिरोही, रेंजर जेसी दानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed