फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Income if there, burned 8 million

आमदनी तो नहीं हुई, फूंक दिए 8 लाख

Fri, 02 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 02 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को एक साल पूरा हो गया है। गंदगी को कम करने में फिलहाल अभियान की गति ढीलीढाली है, मगर यहां सफाई और पॉलीथिन-प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग के लिए लगाई गई कांपैक्टर मशीन सफेद हाथी जरूर बन गई है। इस पर 8 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन 15 महीनों में अब तक इसका उपयोग एक बार भी नहीं हुआ है, जबकि दावा इस मशीन से पालिका की आय होने का किया गया था।

विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि कांपैक्टर मशीन शासन द्वारा ही खरीदी गई। चंपावत में जुलाई 2014 को कांपैक्टर मशीन लगाई गई पर इस मशीन का अब तक इस्तेमाल नहीं हो सका। कांपैक्टर मशीन का काम पॉलीथिन और प्लास्टिक की बोतलों को कांपैक्ट कर छोटा रूप देना है। जिला मुख्यालय में कूड़े के रूप में महीने में करीब 2 क्विंटल पॉलीथिन एकत्र होती है।
विज्ञापन


मशीन में एक बार में 40 टन पॉलीथिन को रिसाइकिल कर 4 टन पॉलीथिन में तब्दील करने की क्षमता है, इससे किसानों को जैविक खाद भी मिलनी थी। इस पॉलीथिन को काठगोदाम में बनाए गए नगर विकास विभाग के प्लांट में बिक्री के लिए भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीबी ने क्यों लगा दी मशीन

कांपैक्टर मशीन एशियन विकास बैंक द्वारा लगाया गया था। इसे लगाने से पहले मंत्रणा तो दूर पालिका से बात तक नहीं की गई। आखिर एडीबी ने यहां मशीन क्यों और कैसे लगा दी? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पालिका का कहना है कि पिछले साल 2 अक्तूबर से पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अब कांपैक्टर मशीन में सिर्फ प्लास्टिक बोतल को ही कांपैक्ट किया जा सकेगा, लेकिन प्लास्टिक बोतलों की शहर में बेहद कम खपत होने से मशीन के इस्तेमाल पर दिक्कत आएगी।


कांपैक्टर मशीन में गत्ते और प्लास्टिक बोतलों को कांपैक्ट किया जाएगा, लेकिन इसे इकट्ठा करने के लिए भी कर्मचारी नहीं है। स्टाफ की कमी कांपैक्टर के उपयोग पर ब्रेकर बन रही है। कर्मियों की तैनाती के लिए कई बार सरकार से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला।
-प्रकाश तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed