फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Include the tradition of discipline in children from childhood: DM

बच्चों में बचपन से ही अनुशासन की परंपरा डालें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Include the tradition of discipline in children from childhood: DM
चंपावत के आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हीं कन्याओं का सम्मान करते एडीएम टीएस मर्तोलिया। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की ओर से विकासखंड बाराकोट के आंगनबाड़ी केंद्र आगर में लक्ष्मी पूजन तथा कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

डीएम एसएन पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बेटे और बेटी में भेदभाव न करने, भ्रूण परीक्षण न कराने, बेटियों को बेटों की तरह ही सभी सुविधाएं देने, उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और बच्चों में बचपन से ही अनुशासन की परंपरा डालने के लिए कहा। इस अवसर पर दो बेटियां वाली महिलाओं को डीएम ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, एसडीएम आरसी गौतम, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा चौधरी, सुपरवाइजर तनुजा वर्मा, चंदन बोहरा, सुरेश चंद्र, प्रधान खष्टी देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

शक्तिपुरबुंगा, अमोड़ी-दुधौरी में भी हुआ कन्या पूजन
चंपावत। बाल विकास विभाग की ओर से दीपावली पर्व पर चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शक्तिपुरबुंगा, अमोड़ी और दुधौरी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कन्या लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शक्तिपुरबुंगा में एडीएम टीएस मर्तोलिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला आर्या, सुमन, प्रभा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed