फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In view of the India-Nepal border sealed for 72 hours

चुनाव के मद्देनजर 72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा सील

Sun, 12 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 12 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
In view of the India-Nepal border sealed for 72 hours
भारत-नेपाल सीमा सील से पूर्व टनकपुर से लगी सीमा में आवाजाही करते लोगों की तलाशी लेते एसएसबी जवान। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सुरक्षित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए रविवार शाम पांच बजे से भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे से 15 फरवरी की शाम पांच बजे तक के लिए सीमा को सील किया गया है। इस दौरान दोनों देशों के बीच सामान्य आवाजाही बंद रहेगी। बीमार एवं अन्य आपातकालीन स्थिति में गहन जांच-पड़ताल के बाद ही किसी को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

सीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सीमा सील कर बार्डर में फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसएसबी के अलावा सीआईएसएफ और पुलिस की बार्डर पर पैनी नजर है। खुफिया टीम को भी निगरानी में लगाया गया है। एसएसबी के जवानों ने डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ बार्डर क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। उधर, ब्रह्मदेव (नेपाल) के थाना इंचार्ज लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नेपाल की ओर भी सीमा पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। शाम पांच बजे बाद से भारत से लगे नेपाल के सीमांत कस्बों में शराब की दुकानें बंद करा दी गई है, जो 15 फरवरी की शाम तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन


बनबसा स्थित शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया रविवार शाम पांच बजे के बाद सीमा सील कर दी गई है। एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मगेश ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे के बाद सीमा सील कर दी है। धनुषपुल स्थित डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एसआई अरुण कुमार ने बताया कि गढ़ीगोठ सीमा पर स्थित नेपाल जाने वाले चांदनी, दुधारा गांव मार्ग को भी रविवार की शाम पांच बजे बाद सील कर दिया गया है। बताया कि 14 फरवरी की शाम पांच बजे से 15 फरवरी की शाम पांच बजे तक सीमा पर पैदल आवाजाही पर भी रोक रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed