{"_id":"5779484a4f1c1b6a697f9d82","slug":"in-the-two-day-competition-starts-lohaghat-ruma-jhuma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांछ तेरो जलेबी को डाब ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांछ तेरो जलेबी को डाब ...
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में दो दिनी रूमाझुमा प्रतियोगिता शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनी रूमाझुमा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में कलाकारों ने बेहतरीन कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
श्री रामसेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में हुई प्रतियोगिता का आगाज रूमझुमा ग्रुप ने ‘आयूं में तेर द्वार’ गीत से किया। इसके बाद प्रदीप कुमार ने ‘कांछ तेरो जलेबी का डाब, अकेली कला खांछै जरा हाल दे मेरा खाप ओ हिमा जाग’ गीत पेश कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
डांस मास्टर डब्बू के नेतृत्व में विकास कुमार, संदीप कुमार ने बम-बम भोले और बेजुबां गीत पर शानदार डांस किया। ‘रिमझिमा बरखा लागी गै, पिया परदेश बाटुली लागी गै’ गीत भी पेश किया। काजल, करिश्मा, निष्ठा जोशी, निष्ठा सामंत, सागर, प्रियांजली ने भी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
मुकेश साह, प्रकाश राय और शेखर गोर्खा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रहलाद मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी, भैरवदत्त राय, ईश्वरी लाल साह, कीर्ति बगौली, हेमंत पांडेय, संजय फर्त्याल, जीवन गहतोड़ी, मनोज साह, बबीता पाटनी आदि मौजूद थे।