{"_id":"5a58f1664f1c1ba33f8b46e9","slug":"in-the-streets-opposed-by-bypass-the-villagers-descended-on-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइपास के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइपास के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में एनएच द्वारा देवराड़ी बैंड से पाटन पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित बाइपास सड़क का विरोध कर नारेबाजी करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बारहमासी सड़क में लोहाघाट में देवराड़ी बैंड से पाटन स्थित पेट्रोल पंप के समीप तक प्रस्तावित बाइपास का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। सड़क निर्माण से प्रभावित होने वाले कलीगांव, रायनगर चौड़ी, राईकोट और डैंसली के ग्रामीणों ने बाइपास सड़क के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजकर बाइपास सड़क का निर्माण करने पर उग्र आंदोलन करने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जबरन उनकी जमीन पर बाइपास बनाया तो उन्हें न्यायालय में जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
शुक्रवार को प्रगति मंच के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, कलीगांव के ग्राम प्रधान मदन राम, चौड़ी की विमला देवी, डैंसली की बीडीसी सदस्य किरन देवी, राईकोट की ग्राम प्रधान हेमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों नेे पहले जवाहर पार्क से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाला। ग्रामीणों के बाइपास बनाने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि बाइपास सड़क के निर्माण से ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि, फलदार पौधों के अलावा बांज, बुरांश आदि प्रजातियों के हजारों पेड़ प्रभावित होंगे।
जिससे पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचने के साथ पेयजल स्रोतों पर भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख आस्था के केंद्र देवीधार मंदिर भी सड़क निर्माण में प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने मांगों की अनदेखी पर उग्र आंदोलन करने के साथ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर उमेद सिंह मेहता, गिरीश कुंवर, सलमान जावेद, प्रकाश राय, दीपक राय, उमेद सिंह कुंवर, दिवान सिंह पुजारी, राधा देवी, विमला देवी, मीना देवी, बसंती देवी, गोदावरी देवी, निर्मला देवी, विनीता देवी, जोगा राम, महेश राम, लक्ष्मण राम आदि ग्रामीण मौजूद थे।