फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In the Pati, the social distance for vaccination has been washed away

पाटी में टीकाकरण को लेकर सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
In the Pati, the social distance for vaccination has been washed away
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक सभागार में सोमवार से 18 साल 44 साल के युवाओं का टीकाकरण शुरू हो गया है। टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। टीकाकरण के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण सुरक्षित दूरी के नियमों अनदेखी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान दो घंटे की देरी से टीकाकरण कार्य शुरू हो पाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभास सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम वैक्सीन की 1400 डोज पाटी पहुंची थी। सोमवार को पाटी ब्लॉक सभागार में हुए टीकाकरण में प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था न होने से सुरक्षित दूरी की धज्जियां उड़ी और व्यवस्था न होने पर दो घंटे देरी से टीकाकरण शुरू किया गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर थानाध्यक्ष अध्यक्ष हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की ओर से हालात काबू में किए गए। खंड विकास अधिकारी डॉ. अमित ममगांई ने बताया कि मंगलवार से से व्यवस्था को सुचारु कर लिया जाएगा। टीकाकरण फार्मेसिस्ट योगेश कन्नौजिया और गोपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed