{"_id":"05dcc7892c6e6f1ca0b1bd835d618d17","slug":"in-dun-deteriorated-roadways-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन में खराब हुई रोडवेज बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौन में खराब हुई रोडवेज बस
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा जिले के ध्याड़ी में 20 जून को हुए हादसे के बाद भी रोडवेज की सेवाओं की हालत नहीं सुधरी। लोहाघाट डिपो की बसें कई बार यात्रियों को मंजिल तक नहीं पहुंचा पा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी इस डिपो की एक बस ने यात्रियों को दगा दिया। रोडवेज की लोहाघाट डिपो की बस नंबर यूके 07/पीए 1267 मंगलवार सुबह दिल्ली से धारचूला जा रही थी, लेकिन यह बस मंजिल से 183 किमी पहले ही धौन के पास खराब होकर रुक गई।
विज्ञापन
जिससे इसमें सवार 26 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्राइवर दीवान राम का कहना है कि बस का साफ्ट टूट गया। इस वजह से इन सवारियों को दूसरे वाहनों से आगे को भेज दिया गया। इसके बावजूद यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन