फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In Diwali, people have hand made lamps made of cow dung

दिवाली में लोगों ने हाथों हाथ लिए गोबर से तैयार दीपक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
In Diwali, people have hand made lamps made of cow dung
चंपावत के मड़ पसौली में तैयार किए जा रहे गोबर के दियों के साथ संचालक शंकर दत्त पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। दिवाली पर्व में इस दफा पहली बार बाजार में उतारे गए गाय के गोबर से तैयार दीये लोगों ने हाथोंहाथ लिया है। लोहाघाट ब्लॉक के मड़ पसौली स्थित कामधेनु वात्सल्य सेवा संस्थान की ओर से 32 हजार से अधिक दीये तैयार कर बाजार में बिक्री की जा चुकी है।
विज्ञापन

लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के नजरिये से मिट्टी के दीयों के स्थान पर पहली बार गोबर से तैयार किए गए दीयों को खास तवज्जो दी है। संस्थान की ओर से लंबे अनुसंधान के बाद लकड़ी के बुरादे के मिक्सर के साथ ही गोबर को मिलाकर दीये तैयार करने के लिए आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इनमें लंबे समय तक उपयोग में लाने वाले दीये तैयार किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

सौ रुपये के पैकेट में दिए जा रहे हैं 36 दीये
चंपावत। दिवाली पर्व पर कामधेनु वात्सल्य सेवा संस्थान की ओर से सौ रुपये के पैकेट में 36 दीये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गोबर के दीये बनाने के अलावा संस्थान की ओर से आधुनिक मशीनों के माध्यम से गाय के गोबर से धूप और अगरबत्तियां भी तैयार की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कामधेनु वात्सल्य सेवा संस्थान ने पहली बार गोबर से दीये तैयार किए गए हैं। बाजार में 32 हजार से अधिक दीये बिक्री किए जा चुके हैं। संस्थान के पास अभी हरिद्वार और देहरादून जिलों से लगातार मांग आ रही है।
- शंकर दत्त पांडेय, संस्थान संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed