फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Improve the health system of Maa Barahi Dham

मां बाराही धाम की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Improve the health system of Maa Barahi Dham
देवीधुरा में अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए धरना देते राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक और अन? - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग के लिए हल्द्वानी के राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को धरना दिया। कहा कि राजकीय एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) में स्टाफ और दवा की पुख्ता बंदोबस्त की जाए। सुविधाओं की कमी से लोगों को लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कहा कि मां बाराही धाम देवीधुरा में देवी दर्शन के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। लेकिन यहां की स्वास्थ्य सेवा ठीक न होने से स्थानीय लोगों के अलावा तीर्थ यात्रियों को भी इलाज नहीं मिल पाता है। आंदोलनकारियों ने व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर आगे भी आवाज उठाने की चेतावनी दी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, त्रिभुवन सिंह, भोला बोहरा, गिरीश सिंघवाल ,मोहन सिंह, हरीश सिंह, प्रताप सिंह आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed