{"_id":"69fe21ac146fb4f99908672b","slug":"illegal-mining-is-causing-damage-to-trees-champawat-news-c-229-1-shld1026-138901-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अवैध खनन कर पेड़ों को पहुंचाया जा रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अवैध खनन कर पेड़ों को पहुंचाया जा रहा नुकसान
Fri, 08 May 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 08 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत पल्सों में अवैध खनन और पेड़ों को मशीन से उखाड़ने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत की।
सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि ललुवापानी-बनलेख मोटर मार्ग पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीड़, काफल, बुरांश और उतीस जैसे दर्जनों हरे पेड़ों को भी काटकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बड़े बोल्डर और पत्थर निकाले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि में पत्थरों की बिक्री के साथ ही मलबा और हरे पेड़ों को जल स्रोतों में फेंका जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर चार पेड़ गिराए गए हैं, लेकिन कोई पेड़ काटा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है और कार्रवाई की जा रही है।