{"_id":"6849bf770394409df1031f15","slug":"ignous-june-2025-term-end-examinations-from-today-champawat-news-c-229-1-shld1026-125126-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: इग्नू की जून 2025 टर्म एंड की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: इग्नू की जून 2025 टर्म एंड की परीक्षाएं आज से
Wed, 11 Jun 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/पिथौरागढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून की सत्रांत परीक्षा 12 जून से 19 जुलाई तक होंगी। परीक्षार्थी इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल से अपना हॉल टिकट और आईडी कार्ड https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 11,818 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, गोपेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देहरादून में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में हॉल टिकट न होने पर भी परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी लेकिन इसके लिए इन केंद्रों को उपलब्ध परीक्षार्थियों की सूची, उपस्थिति पत्रक में उनके नाम मौजूद होना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी के पास विश्वविद्यालय और सरकार से जारी वैध फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।