फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If you do not agree, there will be movement in the whole of Kumaon: Ajay Bannu

मांगे नही मानी तो पूरे कुमाऊं में होगा आंदोलन: अजय बन्नू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
If you do not agree, there will be movement in the whole of Kumaon: Ajay Bannu
बनबसा में पर्यावरण मित्रों के धरने में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। सात सूत्री मांगों के तहत नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार छठे दिन भी जारी रहा। सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू पर्यावरण मित्रों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पंचायत के प्रभारी ईओ डॉ. सुबोध रंजन से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का समाधान न होने पर पूरे कुमाऊं में आंदोलन किया जाएगा। उधर प्रभारी ईओ डॉ. सुबोध रंजन ने कहा कि शहरी विकास विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप पर्यावरण मित्रों की मांगें पूरी की जाएंगी। इस मौके पर लोहाघाट से आए संघ के जिला उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी हरचरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, दलीप कुमार, अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव विलियम सिंह, राकेश कुमार, रोहित पंवार, विजय वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन

नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में पर्यावरण मित्रों की ओर से पिछले छह दिनों से किए जा रहे कार्यबहिष्कार के चलते नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर में कई जगह पर गंदगी का अंबार लगा है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि जल्द ही पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो नगर क्षेत्र में महामारी फैल सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed