फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If there is no Kanyadhan then don't vote for political party

कन्याधन नहीं तो सत्ता को वोट नहीं...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
If there is no Kanyadhan then don't vote for political party
गौरा देवी कन्याधन योजना के तहत 51 हजार रूपये का लाभ देने की मांग को लेकर लोहाघाट तहसील में धरना देत? - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। गौरा देवी कन्याधन योजना की रकम पाने के लिए छात्राओं को चार साल बाद भी एड़िया रगड़नी पड़ रही है। बार-बार आश्वासन से उकता चुकी 2017 और 2018 में इंटर पास करने वाली छात्राओं ने कन्याधन नहीं तो सत्ता को वोट नहीं का नारा दिया है। चंपावत में छात्राओं ने प्रदर्शन किया और कहा कि उनके साथ लगातार छलावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोहाघाट में छात्राओं का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्राओं ने योजना का लाभ दिए जाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन को आम आदमी पार्टी के नेता राजेश बिष्ट और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के उपाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने भी समर्थन दिया। छात्राओं ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उन्हें योजना के तहत 51 हजार की पूरी राशि नहीं मिल जाती, वे पीछे नहीं हटेंगी। प्रदर्शन करने वालों में तुलसी बिष्ट, मनीषा मेहता, कुसुम फर्त्याल, पूजा टम्टा, शालिनी पुजारी, प्रियंका गोरखा आदि शामिल थे। बता दें कि 2018 में इंटर पास करने वाली छात्राओं को सिर्फ पांच हजार रुपये दिए गए, जबकि 2017 में इंटर करने वाली छात्राओं के लिए अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है लेकिन उन्हें भी दी जाने वाली राशि महज पांच हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed