{"_id":"5a35556d4f1c1bd1408bd371","slug":"if-the-road-is-not-repaired-then-it-will-land-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट विकासखंड के सात गांवों को जोड़ने वाली गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क खस्ता हालत हो गई है। नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र मोटर मार्ग की हालत ठीक नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बैड़ाओड़ के सरपंच विनोद कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम आरसी गौतम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गल्लागांव-देवलीमाफी अंबेडकर मोटर मार्ग करीब 15 वर्ष पूर्व बनाया गया था।
विज्ञापन
यह सड़क सात ग्राम पंचायतों की करीब चार हजार से अधिक आबादी को जोड़ती है, लेकिन वर्तमान में सड़क काफी जर्जर हो गई है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर सेरी से देवलीमाफी तक झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि 2016 में सेरी कन्याना में दैवी आपदा आने के बाद लोनिवि ने इस सड़क को विश्व बैंक को हस्तांतरित कर दिया था। तब संबंधित अधिकारियों ने गांव वालों को जल्द सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली गई।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय लोनिवि सिर्फ सड़क पर आए मलबे को हटाती है। जल्द ही इस मोटर मार्ग की मरम्मत और झाड़ियों का कटान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, विभाग का कहना है कि धन मिलने पर सड़क को दुरुस्त करने का काम करा दिया जाएगा।