{"_id":"5ba67589867a557ec86ba7bb","slug":"if-the-pressure-is-created-the-collective-will-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव बनाया, तो सामूहिक इस्तीफा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव बनाया, तो सामूहिक इस्तीफा देंगे
ब्यूरो् /अमर उजाला,पाटी/लोहाघाट।
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर पाटी में प्रदर्शन करते राशन डीलर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने राशन डीलरों को 10 हजार रुपये मानेदय देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
शनिवार को पाटी में सोसाइटी के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज बिष्ट के संचालन, जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा और जिला उपाध्यक्ष राजीव मुरारी की मौजूदगी में हुई बैठक में वक्ताओं ने मानदेय के बगैर किसी भी नई योजना को संचालित नहीं करने का एलान किया।
वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश राशन डीलरों को लैपटॉप चलाना नहीं आता, लेकिन विभाग ने इसका प्रशिक्षण भी नहीं दिया है। ऑनलाइन राशन वितरण के लिए डीलरों पर अनावश्यक दबाव बनाने पर जिलेभर के सभी राशन डीलर सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। पटन गांव के प्रताप सिंह, थुवामौनी के किशोर ने कहा कि काम के बदले अनाज योजना के तहत 2006 से अभी तक भुगतान नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
बैठक के बाद में राशन डीलरों ने मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बैठक में चंद्रमोहन जोशी, सुरेश जोशी, रमेश ढेक, मान सिंह, तेज सिंह फर्त्याल, प्रदीप लडवाल, प्रकाश राम, बलवंत सिंह, देव सिंह, त्रिलोक सिंह, बंशीधर, हर सिंह अधिकारी, डिगराज सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।