फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ICU, True-Net machine opened in Lohaghat Hospital

लोहाघाट अस्पताल में खुला आईसीयू, ट्रू-नेट मशीन का भी आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ICU, True-Net machine opened in Lohaghat Hospital
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सीएमओ को निर्देश देते ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन और आईसीयू (सघन निगरानी इकाई) का शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने इसका आगाज किया। साथ ही ट्रू-नेट मशीन भी शुरू हो गई है। कहा कि इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यह चंपावत जिले में तीसरा अस्पताल है, जहां आईसीयू है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन स्थापित कर दी है। इस मशीन के जरिए एक दिन में अधिकतम 20 लोगों के कोरोना सेंपलों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि मशीन में डेढ़ घंटे में दो सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर भवन में चार बेड का आईसीयू, दो वेंटिलेटर, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई के साथ स्थापित किया जा रहा है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने आईसीयू भवन में रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर चेयरमैन गोविंद वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, सुभाष बगौली, गिरीश कुंवर, श्याम ढेक, गंगा पाटनी, बलवंत गिरि, जोगेंद्र बोहरा, डॉ. एलएम रखोलिया, फार्मेसिस्ट मुकुल राय, एलडी जोशी, नवीन ओली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed