{"_id":"652439072da68790810b0e3a","slug":"i-saw-false-love-in-the-world-champawat-news-c-229-1-shld1009-2474-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: झूठी देखी प्रीत जगत में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: झूठी देखी प्रीत जगत में...
Mon, 09 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
पाटी संगीत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी के सरस्वती संगीत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सुर-ताल में गायन, वादन और नृत्य के दिलकश कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। शिक्षक गोकुलानंद भट्ट की अध्यक्षता में हुए समारोह का प्रधानाचार्य किशोर भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
छात्रा मानसी गहतोड़ी, गुंजन और साथियों ने वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। कलाकार मानसी जोशी ने राग यमन में- झूठी देखी प्रीत जगत में... पेश किया। संगीत शिक्षक सागर मौनी ने राग-अभोगी कान्हड़ा में विलंबित ख्याल, ठुमरी में गायकी के साथ प्रस्तुति दी। आयुष जोशी, अनुज जोशी और सिद्धांत मौनी ने तबले में संगत दी। विशाल पचौली ने धमार गायन और भजन प्रस्तुत किया। केंद्र संचालक सीएस मौनी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्र पचौली, कैलाश भट्ट, चंद्रकांत गहतोड़ी, भगीरथ सोराड़ी, कंचन अवस्थी, त्रिलोकी देवी, भगवती बोहरा, गीता जोशी आदि मौजूद थे। संवाद