फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   I don't know Nepal, Ramro Lago Lughatma...

Champawat News: मैं न जानू नेपाल, रामरो लागो लूघाटमा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
I don't know Nepal, Ramro Lago Lughatma...
लोहाघाट के गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखानगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं की ओर से मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रहीं हैं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ नगर पालिका सभासद बीना कन्नौजिया ने किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने जै मैया दुर्गा भवानी वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। गोरी मुखड़ी सजली नाक में छ नथुली, मैं न जानु नेपाल रामरो लागो लुघाटमा... गीत पर दर्शक झूम उठे। स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में शिवम सार्की, सचिन गोरखा, भुवन बहादुर, संजय थापा, हरीश सार्की, अजय गोरखा, सुमित गोरखा, मुकेश सार्की, शरद गोरखा, विनोद गोरखा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में हुई कई प्रतियोगिताएं
लोहाघाट (चंपावत)। गोरखानगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। मेहंदी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सोनाक्षी, तमन्ना, कुमकुम, वरिष्ठ वर्ग में स्वाति, रचना, शालिनी, बेबी शो में शिवांशी, सीनू, वेदांत, निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ऋषिका, अंजलि, तनुज, सुलेख प्राथमिक वर्ग में करन, हिबा कुरैशी, इशरा, कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्य, सामर्थ्य, तनुज, चित्रकला कनिष्ठ वर्ग में अर्नव, दिव्यांशी, कुमकुम, प्राथमिक वर्ग में शिवम, योगिता, भारती, चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में कार्तिक, ऋषिका, सोनाक्षी, जीके वरिष्ठ वर्ग में ऋषिका, अंजलि, विवेक, कनिष्ठ वर्ग में पीयूष, अर्नव, आयुष क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed