{"_id":"6907c1cd238417cef807be45","slug":"huts-will-be-built-for-tourists-in-the-garden-complexes-champawat-news-c-229-1-cpt1004-131376-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उद्यान परिसरों में पर्यटकों के लिए बनेंगे हट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उद्यान परिसरों में पर्यटकों के लिए बनेंगे हट
Mon, 03 Nov 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के उद्यान परिसरों में पर्यटकों और आगंतुकों के विश्राम के लिए हट तैयार किए जाएंगे। इसमें पर्यटकों, आगंतुकों के ठहरने और विश्राम की सुविधा मिल सकेगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के अवसर भी सृजित होंगे।
राजकीय प्रजनन उद्यान मुड़ियानी के निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष कुमार ने उद्यान के विभिन्न भागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं और उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा की। जिला उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली ने डीएम को उद्यान में संचालित कार्यों, पौध उत्पादन प्रक्रिया और विभिन्न फल-फूल प्रजातियों की जानकारी दी। डीएम ने जिले की उत्तम जलवायु और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए उद्यान में फूलों के उत्पादन को विशेष रूप से प्रोत्साहन देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सब्जी उत्पादन और उच्च मूल्य की फसलों के संवर्धन से किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। विभाग को जिले के काश्तकारों की आवश्यकता के अनुरूप पौध सामग्री तैयार कर उन्हें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान को एक मॉडल हॉर्टिकल्चर सेंटर के रूप में विकसित करने, आधुनिक तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देने और युवाओं को फल-फूल और सब्जी उत्पादन से जोड़ने के निर्देश दिए।