फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Husband stabbed, wife injured

मायके में रह रही पत्नी को पति ने चाकू मारा, पत्नी घायल

Fri, 17 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Husband stabbed, wife injured
woman with knife

टनकपुर (चंपावत)। आपसी कलह के चलते पति ने पत्नी के मायके जाकर पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। घायल पत्नी ने इलाज कराने के बाद पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि नायकगोठ निवासी प्रेम सिंह का अपनी पत्नी गीता देवी (35) के साथ एक साल से विवाद चल रहा है। इसके चलते गीता थ्वालखेड़ा मायके में रह रही है। इससे आक्रोशित प्रेम सिंह बुधवार रात करीब नौ बजे थ्वालखेड़ा पहुंचा और पत्नी को बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया। गीता के कुछ समझने से पहले प्रेम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू से वार करते ही गीता चिल्लाती हुई घर की और दौड़ी और मायके वालों को घटना के बारे में बताया। इस बीच प्रेम मौके से फरार हो चुका था। घायल गीता को उसके मायके वाले फौरन संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां उपचार के उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि गीता की तहरीर पर उसके पति प्रेम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 323, 504, 506, हत्या के प्रयास में 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है। घटना की तफ्तीश शुरू करने के साथ ही पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed