{"_id":"5790fe6b4f1c1b1a7fc4cae9","slug":"hunger-strike-for-the-development-of-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के विकास के लिए क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के विकास के लिए क्रमिक अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के विकास के लिए क्रमिक अनशन
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विकास एवं संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को 17 वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को लोहाघाट से आए राजेंद्र सिंह माहरा, त्रिलोक सिंह बोहरा और ललित मोहन भट्ट क्रमिक अनशन में बैठे। शासन प्रशासन की ओर से आंदोलन की नजरअंदाजी किए जाने से आंदोलनकारियों में गुस्सा व्याप्त है। संघर्ष समिति की ओर से अपनी मांगों को मनवाने के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के लिए हर रोज पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। इस दौरान अबरार अहमद, हरेंद्र बोरा, बसंत तड़ागी, मोहन सिंह चौधरी, नारायण राम आदि थे।
विज्ञापन