फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hundrdes of people gathered to clean the Nai Nallah

रई नाले की सफाई के लिए जुटे सैकड़ों लोग

Mon, 22 May 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Mon, 22 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
 नगर के नजदीक बहने वाले रई नाले की गंदगी को दूर करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। विंग्स सोसायटी की ओर से आयोजित इस खास कार्यक्रम में जिलाधिकारी सी रविशंकर समेत कई अधिकारी शामिल हुए। स्कूली बच्चों को मिलाकर करीब 400 लोगों ने नाले के 1500 मीटर हिस्से से दो ट्रक कूड़ा, कचरा निकाला।
विज्ञापन


अभियान चलाने के बाद लोग खासे उत्साहित हो गए। रई नाले के प्रवाह में बढ़ोत्तरी होने लगी। पानी साफ होकर आगे बढ़ने लगा। इसी रई नाले में कृत्रिम झील प्रस्तावित है और यह आगे चलकर इस नाले का पानी ठुलीगाड़ पंपिंग पेयजल योजना में मिल जाता है।
विज्ञापन



विंग्स सोसायटी के अध्यक्ष दीपक कलपासी के आह्वान पर सफाई अभियान में ग्रीनवैली स्कूल, डानबास्को स्कूल, मानस एकेडमी के बच्चों के अलावा प्रवासी नेपाली कल्याणकारी संगठन, पैलाग संस्था, लय फाउंडेशन, हिमालयन साइकिलिंग क्लब के सदस्य शामिल हो गए। विंग्स सोसायटी के सचिव जगदीश भट्ट ने बताया कि रई नाले को उसके उद्गम से लेकर चटकेश्वर तक आम जनता और प्रशासन के सहयोग से साफ बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि रई नाले के किनारे कई प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं। कुछ प्रवासी पक्षी तो सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचते हैं। यदि रई नाला साफ रहेगा तो पक्षियों को बेहतर वातावरण मिल जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed