{"_id":"5a3554b44f1c1ba12d8b8ff9","slug":"how-do-you-come-back-after-transgressing-the-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाते ही फिर कैसे आ जाते हैं अतिक्रमणकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाते ही फिर कैसे आ जाते हैं अतिक्रमणकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
चालान कटने के दूसरे दिन बाद भी स्टेशन बाजार में नाली से बाहर लगाई गई सब्जी की दुकान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन अगर ठान ले तो अतिक्रमण करने वालों की हिम्मत ही न हो पर शायद लोहाघाट का प्रशासन सो रहा है। कार्रवाई होती भी है तो शायद अतिक्रमणकारियों को भी पता है कि सब ‘दिखावा’ है। इसकी बानगी बीते शुक्रवार को देखने को मिली।
विज्ञापन
पुलिस, प्रशासन और नगर पंचायत की ओर स्टेशन बाजार में शुक्रवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर 24 घंटे भी नहीं दिखा। शुक्रवार सुबह अतिक्रमण हटाकर 15 लोगों का चालान काटा गया, लेकिन शाम को फिर दुकानें लग गईं।
विज्ञापन
नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी, फल वालों को रोडवेज स्टेशन के पीछे बनी सब्जी और फल मंडी में दुकानों के लाइसेंस दिए गए हैं, लेकिन सब्जी और फल विक्रेता इन आवंटित दुकानों में जाने के बजाय स्टेशन बाजार पर अतिक्रमण कर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
इन्हें स्टेशन बाजार से हटाने में नगर पंचायत, पुलिस, प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। सब्जी मंडी में आवंटित दुकानों में लोगों ने गोदाम बनाए गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन बाजार में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से लोगों को व्यापार के लिए बैठाया है। इसके एवज में वे हर दिन मोटी रकम वसूलते हैं।
साहब की इनायत है अतिक्रमण
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन बाजार में अतिक्रमण कर फल, सब्जी की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों पर कुछ जनप्रतिनिधियों की नजरें इनायत हैं। वोट बैंक की खातिर जनप्रतिनिधि ऐसे अतिक्रमणकारियों को सब्जी मंडी में भेजने के लिए दबाव बनाने में परहेज करते हैं।
करीब सात वर्ष पूर्व नगर पंचायत की ओर से रोडवेज स्टेशन के पीछे करीब 50 दुकानों का निर्माण किया गया था। इस दौरान यहां मीट मार्केट और फल, सब्जी मंडी के लिए स्थान चयनित किया गया था। नगर क्षेत्र में मीट और मांस की दुकानों को तो मीट मंडी में खदेड़ दिया गया, लेकिन सब्जी और फल वालों को स्टेशन बाजार से सब्जी मंडी में भेजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई।
नगर क्षेत्र में करीब 25 फल, सब्जी वालों को रोडवेज स्टेशन के पास बनी फल, सब्जी मंडी में दुकानें निर्गत की गई हैं। किराया भी मात्र एक हजार रुपये रखा गया है। स्टेशन बाजार में फल और सब्जी की अवैध दुकानें लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को हटाकर उन्हें सब्जी मंडी भेजा जाएगा।
- कमल कुमार, ईओ नगर पंचायत।
जिला मुख्यालय में बैठक होने से सभी तहसीलदार, पटवारी सहित ज्यादातर कर्मचारी चंपावत गए थे। इस वजह से शनिवार को अभियान संचालित नहीं हो पाया। अलबत्ता सोमवार से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नगर पंचायत द्वारा फल, सब्जी आदि के दुकानदारों को जिन स्थानों के लाइसेंस जारी किए गए हैं, उन्हें वहां भेजा जाएगा।
- आरसी गौतम, एसडीएम, लोहाघाट।