{"_id":"5a789a4c4f1c1b2d068b4d3b","slug":"honored-jawans-of-commendable-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में क्राइम बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया। एसपी ने नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त, बीट सिस्टम को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और महिला के खिलाफ हो रहे अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस उपाय करने पर जोर दिया। एसपी ने स्कूलों के निकट तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस सम्मेलन आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। गोष्ठी में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एनएस ह्यांकी, सहायक अभियोजन अधिकारी आलोक पांडेय, सीओ राजन सिंह रौतेला, पीएस कफलिया, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, शिव शंकर गुंसाई, हेमंत भट्ट सहित सभी थानों और कोतवालियों के प्रभारी मौजूद रहे।