{"_id":"67c49f745c44e3ae9f0fb432","slug":"holyar-disappointed-getting-grant-holi-color-festival-champawat-news-c-229-1-shld1019-120731-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: होली रंग महोत्सव को अनुदान न मिलने पर होल्यार निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: होली रंग महोत्सव को अनुदान न मिलने पर होल्यार निराश
Sun, 02 Mar 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के रामलीला मैदान में होने वाला होली रंग महोत्सव उत्तराखंड में अपनी अलग ही पहचान बना चुका है। जन सहयोग और समिति की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जाता है। सीएम धामी की महोत्सव को अनुदान देने की घोषणा के बाद धनराशि न मिलने पर होल्यार निराश हैं।
नगर लोहाघाट के रामलीला मैदान में विगत 12 सालों से होली रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक समय था जब खड़ी होली गांवों में विलुप्त की कगार में पहुंच चुकी थी। लोग नशे की ओर बढ़ते हुए होली को भुलाते जा रहे थे। रंग महोत्सव समिति ने खड़ी होली को पुनर्जीवित करने का फैसला लेते हुए गांव गांव जाकर लोगों को खड़ी होली के लिए जागरूक किया।
समिति की पहल रंग लाने लगी, समिति ने रामलीला मैदान में महोत्सव की शुरूआत की। गांवों के होल्यार होली की सफेद ड्रेस में सजधज कर आने लगे। जिसके बाद महोत्सव साल दर साल फलता फूलता गया। आज लोहाघाट का होली रंग महोत्सव चंपावत जिले सहित उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना चुका है। लोहाघाट क्षेत्र की होली टीमों को हल्द्वानी, नैनीताल, देहरादून में होने वाले आयोजनों में आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
विभिन्न गांवों की महिला होल्यार भी महोत्सव में जमाती हैं रंग
वर्षों पूर्व होली के दौरान होने वाले हुडदंग के चलते महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता था। होली रंग महोत्सव में विभिन्न गांवों की पुरुष टीमों के अलावा रामलीला कमेटी की महिला होली टीम भी अपना प्रदर्शन करने लगी। सुरक्षा के इंतजाम देखकर आसपास के गांवों से महिला होल्यारों की टीम ने भी महोत्सव में आना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला पुरुषों की होली देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। होली से पूर्व होने वाले महोत्सव के बाद यहां होली का माहौल तैयार हो जाता है।
--
अनुदान को लेकर सीएम की घोषणा नहीं हुई पूरी : मेहता
लोहाघाट। अध्यक्ष होली रंग महोत्सव लोहाघाट जीवन मेहता ने बताया कि पिछले साल रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी को होली रंग महोत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। इस पर सीएम धामी ने मंच से महोत्सव के लिए अनुदान देने की घोषणा की थी, लेकिन सीएम की घोषणा अभी तक पूरी नहीं हुई है। बताया कि पांच दिन बाद महोत्सव शुरू होने वाला है, लेकिन धनाभाव के कारण आयोजन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।