फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holyar danced in the color of the faag till late in the night

सबको मुबारक होली, फगुर रितु अलबेली...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Holyar danced in the color of the faag till late in the night
पाटी में होली गीत गाते होल्यार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी में होली का धमाल मचा है। मां बाराही सुगम संगीत की बैठकी होली में होली के विविध रंग देखने को मिले। भुवन चंद्र जोशी ने राग धमार में ‘नंद नंदन मोरी बय्या गहो न...,’ राग काफी में ‘सबको मुबारक होली, फगुर रितु अलबेली...,’ होली गायन किया तो माहौल रंगीन हो गया। मोतीराम भट्ट ने राग काफी से रंग भरा। उन्होंने अजऊ उमरिया की छोटी...गीत गाया। सरेश भट्ट ने राग धमार में मन सुख लाओ हो...गीत सुनाया। खीमानंद जोशी ने राग काफी में अबकी टेर हमारी..., गोकुलनंद भट्ट ने राग काफी में जटन विराजत गंगे.... और टीकाराम सोराड़ी ने राग सहाना में वैय्या पकड़ मुख में.... होली गीत गाकर सब को मंत्रमुग्ध किया। तबले में संगत सुरेश भट्ट, गोकुलानंद भट्ट, भुवन जोशी ने दी। इस मौके पर हीराबल्लभ टकवाल, गिरीश ओली, चंद्रशेखर, जगदीश टकवाल, चंदन सिंह बोहरा, मनोज, प्रदीप, कमल किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed