फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holly had created a hoopla strict action against those

होली में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

Sun, 05 Mar 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 05 Mar 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Holly had created a hoopla strict action against those
होली में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होली पर्व एवं विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद की कानून व्यवस्था और मां पूर्णागिरि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी रामचंद्र राजगुरु ने नागरिकों, मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों की बैठक ली। एसपी ने हिदायत दी कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। होली पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांति के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद ऐसा कुछ न किया जाए, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो।

थाना परिसर में हुई बैठक में एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था तोड़ने की किसी को इजाजत नहीं होगी। होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी पर जबरन रंग न डालें और छोटे-छोटे विवादों को बड़ा बनाने से बचें। रसायनिक रंगों का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। होलिका दहन पूर्व की भांति चयनित स्थलों पर ही करने को कहा है। विधानसभा चुनाव में विवाद पैदा होने की आशंका पर एसपी ने कहा कि किसी भी पार्टी का प्रत्याशी जीते, लेकिन जीत के बाद ऐसी कोई हरकत न हो, जिससे विवाद या तनाव का माहौल पैदा हो।
विज्ञापन


नगर पालिका से जगह-जगह संकेतक चिन्ह लगाने, होटलों में निर्धारित रेटों के साथ ही साफ एवं शुद्ध भोजन परोसा जाए। पालिका प्रशासन को शहर में जगह-जगह आपातकालीन नंबरों की सूची चस्पा करने को कहा गया है। स्नानघाटों में महिलाओं के लिए पर्याप्त अस्थायी वस्त्र चैंजिंग रूम बनाने के साथ ही घाट पर पथ प्रकाश के पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होंने टुक-टुक पर भी निर्धारित किराया सूची चस्पा करने एवं तय रूटों पर ही संचालन की हिदायत दी है। टैक्सी वाहनों का संचालन पुराने मेला स्थल यानि पानी की टंकी के पास सुनिश्चित करने को कहा है। एसपी ने पुलिस को यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के साथ ही गांवों के मार्गों से चलने वाले टैक्सी वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एसएस कठायत, ग्राम प्रधान सतीश पांडेय आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed