{"_id":"66f98de6f1ea6f37f6007db2","slug":"holi-played-with-flowers-in-srimad-bhagwat-katha-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-113678-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन फूलों की होली खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन फूलों की होली खेली
Sun, 29 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से गांधी मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास अनंतदास ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वृतांत सुनाया गया। इसके बाद भगवान कृष्ण का वृंदावन से मथुरा जाने, कंस का वध करने के साथ ही भगवान कृष्ण का रुक्मिणी से विवाह की कथा सुनाई।
शनिवार देर शाम तक चली कथा में फूलों की होली भी खेली गई। यजमान संजय अग्रवाल और राजीव रस्तोगी ने अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कमेटी के सचिव मयंक पंत, संजय पांडे, संरक्षक संजय अग्रवाल, संरक्षक ओमकार सिंह, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित परवेज आदि मौजूद रहे।