{"_id":"6063635f8ebc3e5907772d30","slug":"holi-festival-celebrated-with-joy-champawat-news-hld419957146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
विज्ञापन
होली के उल्लास में आसमान में अबीर-गुलाल उड़ाते टनकपुर के युवा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। जिले में होली का पर्व परंपरागत उल्लास और उमंग के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। चंपावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट के नगरीय इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व (छलड़ी) बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने जमकर होली खेली। होली के रंगों में सराबोर होल्यारों ने घर-घर जाकर लोगों को होली की बधाइयां दीं। होल्यारों की ओर से सब फगुआ मिलि देवे आशीष, तुम हम जीरों लाख बरीस आदि गीतों के साथ लोगों को बधाई दी। पूल्ड आवास में होली मिलन कार्यक्रम में डीएम विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल आदि रहे।
चाराल क्षेत्र में दोपहर के बाद तक भी होली का सिलसिला जारी रहा। छतार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिरोमणि चिलकोटी पार्क में महिला और पुरुषों की ओर से खड़ी होली गायन किया गया। मादली, त्यारकूड़ा, डुंगरासेठी, खर्ककार्की, सिमल्टा, कलक्ट्रेट रोड, मुख्य बाजार, मुडियानी, फुलारागांव आदि क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में भर होली की धूम रही। होली के दौरान एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में टीम गश्त करती रही।
विज्ञापन
बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर, गुदमी गढ़ीगोठ नया बस्ती, मझगांव, देवीपुरा, चंदनी, बमनपुरी, भजनपुर, पचपकरिया, चंदफार्म, चूना भट्टा, देशी फार्म, बनबसा बाजार क्षेत्र में होली पर रंगों के साथ गायकी होली परंपरागत ढंग से मनाई गई। इस बार की होली में कोरोना का असर भी रहा। इस कारण कम लोग ही होली मनाने बाहर निकले।