{"_id":"605f7e458ebc3ec4ac068e6f","slug":"holi-colors-with-social-distance-champawat-news-hld419777858","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग सामाजिक दूरी के संग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग सामाजिक दूरी के संग...
विज्ञापन
चंपावत के रीठासाहिब के परेवा में होली गायन करते होल्यार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। होली के रंगभरे पर्व में लापरवाही से बचकर इस पर्व को रंगीन बना सकते हैं। कोरोना के बीच मास्क, सुरक्षित दूरी का पालन कर रंगों का सीमित मात्रा में प्रयोग करना लाभकारी है।
जीआईसी सिप्टी में शनिवार को प्रधानाचार्य सोमपाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कोरोना से बचने की अपील की। इस दौरान 119 छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। वहां भुवन जोशी, नीता, राजपाल, राजेश कुमार, जीवंती देवी, पुष्पा रैंसवाल, बलराम, शेखर दत्त कापड़ी, नीरज तड़ागी, अंकिता, अंजलि आदि थे। होली को लेकर कोविड के मद्देनजर जारी सरकारी निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी की गई है। डीएम विनीत तोमर ने एक जगह पर सौ से अधिक लोगों को एकत्र न होने, पानी की होली को कम सेे कम खेलने के निर्देश जारी किए हैं।
अस्पतालों में पुख्ता बंदोबस्त का किया दावा
चंपावत। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल सहित जिले के पांच प्रमुख अस्पतालों में पुख्ता तैयारी का दावा किया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि सेक्टर प्रभारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट के अस्पतालों में रविवार और होली के दिन सोमवार को किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए डॉक्टर, फार्मेसिस्ट आदि पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। दवाएं और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गईं हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने रासायनिक रंगों को त्वचा के लिए खतरनाक बताकर इसका उपयोग न करने की सलाह दी है। (संवाद)