{"_id":"67c4a02f9422d747ea09b162","slug":"holi-color-festival-from-march-9-in-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1019-120726-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट में नौ मार्च से होली रंग महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट में नौ मार्च से होली रंग महोत्सव
Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के रामलीला मैदान में 13वें होली रंग महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के लिए रविवार को समिति ने होली संयोजकों के साथ बैठक की।
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने कहा कि नौ और 10 मार्च को होली रंग महोत्सव होगा। इसमें फोर्ती, कलीगांव, डैंसली, ठाड़ाढुंगा की महिला टीम और बिसज्यूला, सुंई पऊ, खेतीखान, तीन गांव सुंई की पुरुष टीमें भाग लेंगी।
बताया कि होल्यारों को होली की सफेद ड्रेस में आना अनिवार्य होगा साथ ही एक होली टीम में कम से कम 40 होल्यार शामिल होंगे। बताया कि महोत्सव के दौरान व्यापार मंडल की ओर से जलपान की व्यवस्था की जाएगी जबकि नगर पालिका की ओर से होली टीमों को पुरस्कार और सी हॉक ग्रुप की ओर से होली टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सचिव प्रकाश राय, श्याम ढेक, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी, भूपाल सिंह मेहता, मुकेश साह, कैलाश बगौली, नरेश राय, दीपक सुतेड़ी आदि रहे।