फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hockey match in tanakpur

स्पोर्ट्स कॉलेज, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और पौड़ी ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hockey match in tanakpur
टनकपुर में चल रही राज्य स्तरीय अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
राज्य स्तरीय अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी की टीमों ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। बृहस्पतिवार को बालक वर्ग के आठ और बालिका वर्ग के दो मुकाबले हुए। शुक्रवार को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में बालक वर्ग के पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने नैनीताल को 10-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। चंपावत ने देहरादून को 3-0 से शिकस्त दी। पिथौरागढ़ ने ऊधमसिंह नगर को 4-1 से, पौड़ी ने नैनीताल को 3-2 से, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने देहरादून जिले की टीम को 7-0 से, पौड़ी ने ऊधमसिंह नगर को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के मुकाबले में देहरादून ने पौड़ी को 12-0 से और ऊधमसिंह नगर ने चंपावत की टीम को 7- से पराजित कर अगले चक्र में जगह बनाई है। संयोजक अनुराधा दुबे ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

टनकपुर में चल रही राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालयी हॉकी में भिड़ती बालिका खिलाड़ी।

टनकपुर में चल रही राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालयी हॉकी में भिड़ती बालिका खिलाड़ी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed