फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Himveers of Mirthi won the Karate competition

Champawat News: कराटे प्रतियोगिता में मिर्थी के हिमवीरों ने मारी बाजी

Fri, 12 Dec 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Himveers of Mirthi won the Karate competition
लोहाघाट आईटीबीपी में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में दमखम ​दिखाते ​​खिलाड़ी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में आयोजित दो दिवसीय अंतरवाहिनी कराटे प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए हिमवीरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में मिर्थी के हिमवीरों ने बाजी मारी। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सूबे सिंह की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 36वीं वाहिनी लोहाघाट से 10, 7वीं वाहिनी मिर्थी से 9, 14वीं वाहिनी पिथौरागढ़ से तीन और 34वीं वाहिनी हल्दूचौड से आठ खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 7वीं वाहिनी मिर्थी प्रथम, 36वीं वाहिनी लोहाघाट द्वितीय, 34वीं वाहिनी हल्दूचौड तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रही टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक सेनानी जीडी अनिल कुमार, सहायक सेनानी अभियंता गौरव कुमार, सहायक सेनानी चिकित्सा डाॅ. फिलिप गंगटे सहित वाहिनी के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed