{"_id":"5f1721f28ebc3e63b77a0398","slug":"high-fair-in-lockdown-champawat-news-hld3905488122","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये में चार गुना तक इजाफा, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये में चार गुना तक इजाफा, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
किराये में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के विरोध में ज्ञापन देते पाटी के लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक मुख्यालय में टैक्सी किराये में बढ़ोतरी से लोगों में नाराजगी है। कोरोना काल में सुरक्षित दूरी के चलते करीब दो गुना से चौथा गुना किराया हो गया है। इसे लेकर नागरिकों ने मंगलवार को एसडीएम शिप्रा जोशी के स्टेनो जीवन सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जरूरी काम के लिए तहसील, ब्लॉक, जिला मुख्यालय के अलावा हल्द्वानी आदि स्थानों में जाना होता है, लेकिन कई गुना ज्यादा किराया वसूलने से लोगों की जेब कट रही है। सीएस मौनी, दीपक भट्ट, बहादुर सिंह मेहता, हेम शर्मा, गोपेश पचौली, दिनेश मेहता, निखिलेश गहतोड़ी, सौरभ अवस्थी, पीयूष गहतोड़ी आदि का कहना है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री ने किराये को दोगुना करने की बात कही थी, जिसे जनता ने मान भी लिया, लेकिन वसूला जाने वाला किराया कई गुना ज्यादा है। किराये को कम करने के साथ ही लोहाघाट से हल्द्वानी के लिए रोडवेज बस संचालित करने की मांग की है।
पाटी से किराया- पहले- अब
हल्द्वानी- 300- 1000
सितारगंज- 350- 1500
चंपावत- 110- 350
लोहाघाट- 80- 200
खेतीखान- 40- 100
देवीधुरा- 40- 80