{"_id":"589df1354f1c1b8a5f3795f3","slug":"high-alert-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में आईएसआई के आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट किया गया है। राज्य में होने वाले चुनाव तक सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही एसएसबी को सीमा क्षेत्र पर पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
चार दिन पहले नेपाल में दो आईएसआई के आतंकियों के पकड़े जाने के बाद संवेदनशील भारत-नेपाल सीमा को हाई अलर्ट कर एसएसबी को सतर्क रहने को कहा गया है। एसएसबी 58वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी सीमा पर पहले से ही सतर्क है, लेकिन नेपाल में आईएसआई के आतंकियों के पकड़े जाने के बाद एसएसबी को सभी सीमाओं पर हाई अलर्ट किया गया है। एसएसबी को सीमा क्षेत्र की विशेष निगरानी बरतने और सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
बीते दिनों यहां आए एसएसबी के आईजी श्याम सिंह ने भी सीमा क्षेत्र का जायजा लिया और जवानों को खासा चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मगेश ने बताया कि एसएसबी एफ कंपनी, सैलानीगोठ बीओपी द्वारा चौबीसों घंटे सीमा क्षेत्र पर सघन पेट्रोलिंग के साथ चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
धनुषपुल स्थित डी कंपनी प्रभारी कमांडर (एसआई) अरुण कुमार ने बताया कि बंगाली कालोनी, गढ़ीगोठ और धनुषपुल स्थित बीओपी जवान भारत-नेपाल सीमा के अलावा यूएस नगर जिले की सीमा पर निगरानी में जुटे हैं। इस समय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध, अनजान व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि पुलिस भी सीमा पर पैनी नजर रखे है।