फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   High alert on Border

कोरोना वायरस के तहत भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
High alert on Border
टनकपुर संयुक्त अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड का मुआयना करते सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी। - फोटो : CHAMPAWAT
कोरोना वायरस के देश में फैलने पर रोक लगाने को भारत-नेपाल सीमा को हाई अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य महकमा बनबसा और टनकपुर में कैंप लगाकर वायरस के रोगियों का पता लगाने के अलावा लोगों को आगाह कर रहा है। एसएसबी भी मदद कर रही है। बनबसा एसएसबी चेकपोस्ट पर वायरस चेकिंग बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम तीसरे दिन भी बनबसा और टनकपुर में डेरा जमाए रही। नेपाल से आने वालों की जांच की जा रही है। टनकपुर अस्पताल के एसीएमओ डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि पिछले दो दिनों में भारत-नेपाल सीमा पर 94 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। उधर, बनबसा सीमा पर डॉ. मो. उमर ने बताया कि पिछले तीन दिनों में करीब 250 लोगों की जांच की गई। किसी में भी इस रोग के लक्षण नहीं मिले। उधर एसएसबी 57 वीं वाहिनी ई कंपनी के कमांडर पुष्कर सिंह धामी (निरीक्षक) ने बताया कि एसएसबी लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक और सतर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिनों के अंदर रोग का निदान जरूरी
सीएमओ डा. आरपी खंडूरी ने बताया कि कोरोना वायरस का इलाज बड़ा आसान है लेकिन समय रहते उपचार किया जाना आवश्यक है। कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर चौदह दिनों के अंदर रोग का निदान नहीं किया गया तो मरीज की मौत होना निश्चित है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। बताया कि जिले में सभी अस्पतालों में कोरोना वायरस के रोग के उपचार के लिए दवाएं मौजूद हैं।
जिले के बार्डर एरिया में चिकित्सक कर रहे हैं व्यक्तियों की जांच
चंपावत। जिला सभागार में एडीएम टीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने के साथ गले में दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार आ सकता है। इस वायरस से बचने के लिए कोई वैक्सीन अभी मार्केट में नहीं आई है। एडीएम मर्तोलिया ने बताया कि जिले के सभी बार्डर एरिया में आने वाले व्यक्तियों की जांच की जा रही है। बैठक में एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, आरसी गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, एसीएमओ इंद्रजीत पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल, एसडीओ विद्युत विकास भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
जिले में बने पांच आइसोलेशन वार्ड
चंपावत। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने चंपावत जिले के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड सहित तमाम जरूरी इंतजाम करने का दावा किया है। आइलोशन वार्ड में पर्याप्त मात्रा में मास्क, ग्लब्ज होने का दावा किया है।

अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि टनकपुर व बनबसा में कैंप लगाकर अब तक 170 से अधिक लोगों का परीक्षण किया जा चुका है और किसी में लक्षण नहीं मिले हैं। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, पाटी, बाराकोट अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed