फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heroic women honored on Aava Divas

आवा दिवस पर वीर नारियों को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Heroic women honored on Aava Divas
बनबसा सेना छावनी में आवा संस्था अध्यक्षा अभिलाषा तिवारी वीर नारी को सम्मानित करते हुए। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सेना छावनी में आवा संस्था (आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन) ने आवा दिवस पर क्षेत्र की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। बनबसा सेना छावनी स्थित स्टेशन हेड क्वार्टर में सेना छावनी के प्रशासनिक अधिकारी (एडम कमांडर) कर्नल राजीव तिवारी की पत्नी अभिलाषा तिवारी की अध्यक्षता एवं सेना छावनी के सूबेदार डीके सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में वीर नारी सरस्वती देवी, राधा देवी, कमला देवी, पुष्पा भट्ट, कलावती देवी, सरोज चंद, आशा देवी, देवकी देवी, ललिता देवी, सीमा देवी को सम्मानित किया गया। बताया गया कि वर्ष 1966 में सैनिक परिवारों की भलाई एवं देखरेख को आवा संस्था का गठन किया गया था। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा सेना प्रमुख की पत्नी होती हैं। वर्तमान में देश की तीनों सेनाओं में यह संस्था सैनिक परिवारों की देखरेख कर रही है। इस मौके पर गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, हवलदार विक्रम सिंह खाती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed