फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Her mother Nanda, visit the sedan will come today

आज निकलेगी मां नंदा-सुनंदा की डोला यात्रा

Tue, 22 Sep 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 22 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत बुधवार 23 सितंबर को मां नंदा सुनंदा की डोला यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव को लेकर बालेश्वर मंदिर समूह परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। मंगलवार सुबह मां नंदा-सुनंदा का विषेश पूजन और बाद में कन्या पूजन किया गया।

विज्ञापन


देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दीपक कुलेठा, जगदीश कलौनी, विनोद पांडेय, महंत भैरव गिरि की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। यजमान देवी लाल वर्मा, एनडी गड़कोटी, शंकर रावल, प्रकाश पांडेय, रितेश राय, अतुल पुनेठा, नरेश जोशी, शांति पटवा, हरिप्रिया पटवा, गीता वर्मा, प्रेमा वर्मा आदि अनुष्ठान में शामिल रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से मंडल पूजन, हवन पूर्णाहुति के बाद अपरान्ह ढाई बजे से डोला यात्रा और मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


झूमाधुरी मेले में उमड़ा सेवा का भाव

लोहाघाट (चंपावत)। झूमाधुरी मेले में विभिन्न संगठनों की ओर से लोगों की सेवा की गई। सचिन जोशी ने इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में शरबत सेवा दी, जिसमें सुनील चौबे, अंकित पुजारी, मदन पुजारी शामिल थे। लाला घनश्याम गर्ग ने भी शरबत की अलग व्यवस्था की थी, जबकि ग्राम पंचायत पाटन पाटनी की ओर से मुख्य मंदिर में पेयजल की व्यवस्था की थी। यहां रात्रि जागरण में टेंट आदि की व्यवस्थाएं ब्लाक के अकाउंटेंट टीएस बिष्ट ने की। साथ ही यहां आयोजित भंडारे में मोहन सिंह, हर सिंह, दीपक सिंह, पुष्कर ढेक, पंकज जोशी, भावेश पाटनी, सीबी बिष्ट, प्रशांत वर्मा ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed