{"_id":"5a788dab4f1c1b805a8b8275","slug":"helicopter-to-fly-in-such-a-helipad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे हेलीपैड में कैसे उतारोगे हेलीकाप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे हेलीपैड में कैसे उतारोगे हेलीकाप्टर
अमर उजाला ब्यूूूूराे डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्दशा का शिकार थल का हेलीपैड।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत डीडीहाट तक भी हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है, लेकिन पर्यटन विभाग ने तीन साल पूर्व यहां आदीचौरा मार्ग पर झंडाधार के पास जिस हेलीपैड को तैयार किया था उसकी देखरेख के अभाव में दुर्दशा हो चुकी है। सबसे खास बात यह है कि इस हेलीपैड में अब तक कोई हेलीकाप्टर नहीं उतरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय संपर्क योजना से डीडीहाट को जोड़ा जाना अच्छी पहल है लेकिन उससे पहले हेलीपैड की दशा सुधारी जानी जरूरी है।
क्षेत्रीय संपर्क योजना में शासन द्वारा यह तय किया गया है कि हल्द्वानी से डीडीहाट तथा पिथौरागढ़ से डीडीहाट तक हेलीकाप्टर उड़ान भरेंगे। इससे पर्यटकों के साथ साथ अन्य जरूरतमंद लोगों को सुविधा मिलेगी। परंतु अब तक झंडाधार में बनाए गए हेलीपैड का किसी भी रूप में उपयोग नहीं हुआ है। पर्यटन विभाग ने हेलीपैड की जमीन के समतल करने के बाद सारा काम छोड़ दिया। हेलीपैड के किनारे सुरक्षा दीवार भी नहीं बनाई गई।
तहसील मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित इस हेलीपैड का अब तक किसी भी रूप में उपयोग नहीं हो पाया है। यदि कोई हेलीकाप्टर यहां आ भी गया तो उसे आईटीबीपी के मैदान में या फिर जीआईसी के मैदान में उतारना पड़ता है। झंडाधार के इस हेलीपैड में अब तक कोई हेलीकाप्टर नहीं उतरा है और न यह हेलीकाप्टर को उतारने लायक है।
विज्ञापन
लोग इस बात से खुश हैं कि डीडीहाट को क्षेत्रीय संपर्क योजना से जोड़े जाने संबंधी सरकार के फैसले से व्यापारी, समाजसेवी, आम लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि योजना शुरू होने से पहले झंडाघार में बनाए गए हेलीपैड की दशा को सुधारा जाना चाहिए। इस संबंध में तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि हेलीपैड की दशा सुधारने के लिए जल्दी प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्रीय संपर्क योजना शुरू होने से पहले हेलीपैड दुरुस्त हो जाएगा। सेवा के लिए इसी हेलीपैड का उपयोग होगा।