फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy rains caused havoc, many residential houses came under threat

भारी बारिश ने मचाई तबाही, कई आवासीय मकान खतरे की जद में आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains caused havoc, many residential houses came under threat
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने खूब तबाही मचाई। बारिश के कारण पानी और मलबा घुसने से कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इनमें रह रहे परिवारों ने खौफ के साए में रात बिताई। बारिश से वन विभाग की बनलेख स्थिति नर्सरी की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। इससे करीब 1500 पौधे नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि नर्सरी को भारी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है, नर्सरी में लगाए हुए विभिन्न प्रजाति के पौधे भी दीवार के मलबे की चपेट में आकर नष्ट हो गए हैं। तल्ली मादली में मंगलवार की रात हुई बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने आवासीय भवन की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। भवन स्वामी भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रात में 11 बजे एनएच की नालियां बंद होने से सारा पानी उनकी घर की तरफ आया, जिससे उनके घर की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। उन्होंने शीघ्र सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है। इसके अलावा सल्ली, बजौन और मझेड़ा में भी भूस्खलन से कई आवासीय मकान खतरे में आ गए हैं। लोहाघाट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोहाघाट, बाराकोट, पाटी विकास खंडों में लोगों के मकानों, सुरक्षा दीवारों, खेतों और सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। लोहाघाट में अस्पताल की चहारदीवारी गिरने से पार्किंग स्थल पर खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा आयुर्वेदिक अस्पताल की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई। विकासखंड बाराकोट के मनोरथ के मकान में मलबा घुसने से सारा सामान बर्बाद हो गया है। राजस्व उप निरीक्षक ईश्वरी राम ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को गांव के पंचायत घर में शरण दी है।
विज्ञापन

सिंगदा में एनएच से लगे भगवान सिंह सामंत के मकान की दीवार ध्वस्त होने से मकान हवा में लटक गया है। पीड़ित परिवार को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। किमतोली में भूस्खलन से प्रहलाद सिंह अधिकारी और गोकुल धपोला का मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जबकि राम सिंह, मान सिंह, केदार सिंह, निलाप सिंह, भगत सिंह के उपजाऊ खेत बह गए हैं। जिपं सदस्य प्रतिनिधि मोहित पाठक ने मौके में जाकर क्षति का जायजा लेकर प्रशासन से पीड़ितों को मदद की मांग की है। बाराकोट के फरतोला में हरीश वर्मा के पोल्ट्री फार्म की दीवार ध्वस्त होने से काफी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश ने जगह जगह तबाही मचाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed