फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Heavy hailstorms have hit farmers hard, causing heavy losses to fruits and vegetables.

Champawat News: भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ी, फल सब्जियों को भारी नुकसान

Fri, 01 May 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorms have hit farmers hard, causing heavy losses to fruits and vegetables.
लोहाघाट में भारी ओलावृ​ष्टि से  क्षतिग्रस्त किसानों की कद्दू की खेती। स्रोत: किसान
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, पाटी और लोहाघाट ब्लाॅकों में बृहस्पतिवार को हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों, फल फूल चौपट हो गए हैं। किसानों ने सरकार से उन्हें हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से किसानों की कद्दू, शिमला मिर्च, बैंगन, गोभी, टमाटर, लौकी, तुरई, बीन्स, आम, माल्टा और गेहूं आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बाराकोट के जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, नवीन जोशी, जगदीश तिवारी, प्रधान संजय जोशी, प्रगतिशील किसान रघुवर दत्त मुरारी, जीवन खर्कवाल, भुवन चौबे आदि ने जिला प्रशासन और सरकार से तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, बरदाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग पर मलबा आने से कई जगह सड़क बंद हो गई। बिसराड़ी गांव में सड़क किनारे खड़ी एक कार मलबे की चपेट में आ गई थी। ग्राम प्रधान निर्मल नाथ की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने विभाग की टीम भेजकर जेसीबी मशीनों से सड़क में आए मलबे को हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
प्रशासन का जताया आभार
प्रधान निर्मल नाथ ने त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि परिवार में लड़के की शादी थी और बरात को शुक्रवार को पिथौरागढ़ के जाखनी जाना था। ऐसे में उनकी चिंताएं मार्ग में आए मलबे के लिए थी। अगर समय रहते मार्ग नहीं खुलता तो बरात पैदल ले जानी पड़ती लेकिन एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल को मार्ग खोलने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने लोक निर्माण विभाग को जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग में भारी बारिश के कारण आए मलबे को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed