फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health workers upset due to accumulation of water in residential colony

अस्पताल की आवासीय कालोनी में पानी जमा होने से दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Health workers upset due to accumulation of water in residential colony
चंपावत जिला अस्पताल की आवासीय कालोनी में जल भराव को लेकर चिकित्साकर्मी परेशान। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी के बाहर बने गड्ढों में गंदा पानी जमा होने से यहां रह रहे स्वास्थ्यकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आवासीय कालोनी में रह रहे डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों ने जिला अस्पताल प्रबंधन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। चिकित्साकर्मियों का कहना है कि इससे पूर्व भी इस समस्या को लेकर अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में कुछ नए आवासीय भवनों का निर्माण कार्य लंबे समय से लटका हुआ है। निर्माण कार्य के लिए बनाए गड्डों में लंबे समय से गंदा पानी भरा होने से गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.आरके जोशी ने बताया कि निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को गंदे पानी की निकासी के लिए निर्देशित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed