{"_id":"626989bdc68c5a399d28f77a","slug":"health-problume-by-forest-fire-champawat-news-hld4608386109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत पर भारी जंगल की धुंध, बढ़ाए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत पर भारी जंगल की धुंध, बढ़ाए मरीज
विज्ञापन
Health Problume by Forest Fire
चंपावत/लोहाघाट। गर्मी, तपिश और जंगल की आग लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। धधकते जंगलों का धुआं लधिया, पाटी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। इस कारण जिला अस्पताल में मरीज बढ़ रहे हैं। धुंध से आंखों में जलन, एलर्जी, दमा, श्वास, अस्थमा आदि के 40 प्रतिशत रोगी बढ़ गए हैं।
जंगल की आग और धूल से वातावरण का आम लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है। चंपावत जिले में आग की 19 घटनाओं में 23 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है। आग से धुंध से भरे आसमान से आसपास के गांव के लोगों को आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। कई अन्य दिक्कतों से भी लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय ने बताया कि वातावरण में इन दिनों सांस, दमा, एलर्जी आदि से परेशान लोग ज्यादा पहुंच रहे हैं। वहीं लोहाघाट अस्पताल के सीएमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि कुछ दिनों से अस्पताल में श्वास और आंखों में जलन और एलर्जी के रोगी बढ़ गए हैं।
ये सावधानियां बरतें
चंपावत। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि लोगों को इससे बचने के लिए नियमित मास्क का प्रयोग करना चाहिए, ताकि फेफड़ों से संबंधित रोगों से बचा जा सके। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। धूम्रपान का सेवन कम करने, खानपान का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी की संख्या
माह मरीज
जनवरी 3327
फरवरी 3132
मार्च 7434