{"_id":"66e721b055cb3fae3006449e","slug":"health-news-n-district-champawat-news-c-230-1-shld1027-117974-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बदल रहे मौसम से बढ़ रही बुखार, टाइफाइड और पीलिया की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बदल रहे मौसम से बढ़ रही बुखार, टाइफाइड और पीलिया की शिकायत
Sun, 15 Sep 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बदलते मौसम से बुखार, टाइफाइड और पीलिया की शिकायत बढ़ रही है। सरकारी हो या निजी अस्पताल सभी जगह रोगियों की भीड़ है। जनपद के सबसे बड़ा अस्पताल इन दिनों रोगियों के दबाव से जूझ रहा है। रविवार को भी 120 बेड के अस्पताल में करीब 154 से अधिक मरीज भर्ती थे। मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन सर्जिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, हड्डी वार्ड के बाहर 26 अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज कर रहा है।
जिला अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी कक्ष में रोगियों की भीड़ लगी रही। इमरजेंसी में ज्यादातर आपात स्थिति वाले रोगियों का ही इलाज होता है। रविवार को अवकाश के कारण चिकित्सकों के मौजूद नहीं रहने से रोगियों ने इमरजेंसी में जांच कराई। चिकित्सकों के अनुसार बरसात के मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहती है। दूषित पानी पीने से पीलिया सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू का कहना है कि बीमारियों से बचाव के लिए पानी उबालकर पीना चाहिए। उन्होंने जंक फूड सहित बाजार की चीजें न खाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यदि बुखार, पेट दर्द या भोजन करने के बाद उल्टी की शिकायत होती है तो शीघ्र डॉक्टर को दिखाएं।