फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health news in district.

Champawat News: लैंगिक असमानताओं पर किया ध्यान आकर्षित

Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में एसएसजेयू के एजुकेशन विभाग, महिला अध्ययन केंद्र की लक्ष्मी देवी टम्टा के नेतृत्व में भारत की वंचित समूह के सशक्तीकरण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रथम दिन तीन सत्र आयोजित किए गए जिसमें कुल 21 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने लैंगिक असमानताओं पर ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि विजया रानी ढोंडियाल, विशिष्ट अतिथि राजकीय पीजी कॉलेज गणाई गंगोली के प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, प्राचार्य डॉ. सुभाष वर्मा, सेमिनार की कोऑर्डिनेटर प्रो. संगीता, डाॅ. रंजीत माथुर, डॉ. अतुल चंद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डॉ. पूर्णिमा विश्वकर्मा और डॉ. संदीप कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि प्रो. विजय ढौढियाल ने लैंगिक असमानता के कई पहलुओं को उजागर करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह ने हिंदी कविता में वांछित स्वर विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता के माध्यम से असमानताओं को दूर करने की बात कही। धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ के डॉ. माथुर ने वंचित समूह की असमानताओं पर अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो. सुभाष वर्मा ने कहा कि वंचित और ओबीसी घोषित क्षेत्र में विश्वविद्यालय के सहयोग से सेमिनार करना इस क्षेत्र के लिए खुशी का विषय है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कमल किशोर पांडे ने कहा कि दलितों, पिछड़ों महिलाओं आदि के लिए भारत सरकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। महाविद्यालय एक प्लेटफार्म के रूप में उन्हें सहयोग प्रदान कर रहा है।

सहायक निदेशक डॉ. प्रमोद डोबरियाल जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वंचित समूहों के विकास के रूपरेखा तैयार की जा सकेगी। प्रोफेसर रिजवाना सिद्दीकी ने लैंगिक असमानताओं के ऊपर ध्यान आकर्षित कराया।
डॉ. अतुल चंद ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रा नांदल ने एक स्टॉल क्षेत्रीय जड़ी बूटी, घी, शहद का लगाया। यह स्टाल बेहद आकर्षण का केंद्र बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed