{"_id":"642f08f8b8fc58cdfe093bf6","slug":"health-is-most-important-champawat-news-c-8-1-104733-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत से आए रेडियोलॉजिस्ट ने किए 27 अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत से आए रेडियोलॉजिस्ट ने किए 27 अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला चिकित्सालय में बीते 14 मार्च से ठप अल्ट्रासाउंड सेवा बृहस्पतिवार को बहाल हो गई। चंपावत से आए रेडियोलॉजिस्ट ने करीब 27 गर्भवती और अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। इससे पूर्व बुधवार को लोगों ने 10 अप्रैल तक अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
लोगों की नाराजगी देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चंपावत जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट को अल्ट्रासाउंड करने लोहाघाट भेजा। डॉ. बिष्ट ने पूर्व में चंपावत से आई मशीन से अल्ट्रासाउंड किए। सुविधा बहाल होने पर कई लोग अस्पताल पहुंच गए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी, सभासद दीपक साह, राजकिशोर साह अन्य लोगों ने कहा कि जब लोहाघाट की दो अल्ट्रासाउंड मशीनें खराब हैं। टनकपुर और जिला मुख्यालय से आई मशीनें भी खराब हैं तो अल्ट्रासाउंड कैसे हुए।
रेडियोलाॅजिस्ट ने बताया कि चंपावत से आई मशीन में भी प्रॉब की खराबी है जिसमें कुछ इमेज की समस्या है। हालांकि काम चलाया जा सकता है। उपजिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने कहा कि चंपावत से आई मशीन में प्रॉब की खराबी के कारण इमेज साफ नहीं आ रही हैं। गलत रिपोर्ट देकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करना है। वह चंपावत जाकर रोजाना अल्ट्रासाउंड कर रहीं हैं। अगर यहां मशीन सही होती तो उनको 14 किमी दूर जाने की जरूरत नहीं होती। तकनीशियन की रिपोर्ट के बाद ही सीएमओ ने प्रॉब का आर्डर भी दिया है।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट के अनुसार लोहाघाट में चारों मशीनों में दिक्कतें हैं। मशीनों की दिक्कतों के लिए सीएमओ को लिख दिया गया था। बृहस्पतिवार को 27 अल्ट्रासाउंड किए गए हैं। हालांकि मशीन में प्रॉब की दिक्कत है जिससे इमेज साफ नहीं है। चंपावत से आए रेडियोलॉजिस्ट के अनुसार काम चलाया जा सकता है।
डॉ. जुनैद कमर, रेडियोलॉजिस्ट उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट।