फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Health

सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य मेले का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Health
लोहाघाट में आयोजित स्वास्थ्य मेले में रोगियों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
धारचूला/कनालीछीना (पिथौरागढ़)। धारचूला विकास खंड सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए संयुक्त चिकित्सालय अधीक्षक प्रभारी डॉ. एमके जयसवाल ने रोगों से बचाव की जानकारी दी। मेले में स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्टाल लगाकर 500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा बांटी। स्वास्थ्य मेले में कोरोना वैक्सीन की पांच दूसरी डोज और 14 बूस्टर डोज भी लगाई गई।
डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. अमीर आलम, डॉ. मोहम्मद शहजाद, डॉ. चारूल रौतेला, वरिष्ठ चिकित्सा पर्यवेक्षक गोविंद बिष्ट ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ विधायक हरीश धामी ने किया। स्वास्थ्य कर्मी रेखा बिष्ट, आरती कार्की, सोनू भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लैब टेक्नीशियन राम शब्द यादव ने किया। इस दौरान डॉ. गिरीश रिंगवाल, डॉ. गोतेंद्र सिंह, डॉ. विजय फिरमाल, डॉ. प्रियंका शुक्ला, डॉ. रेनू, डॉ. किशोर सिर्खाल, प्रदीप रौतेला, दीपक थापा, गजेंद्र बोनाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएचसी कनालीछीना में स्वास्थ्य मेले का विधायक बिशन सिंह चुफाल ने शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले के आयोजन का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मेले में दूर-दराज से पहुंचे मरीजों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान लोगों के आयुष्मान व स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य मेले में समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान सहित अन्य सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविशंकर श्रीवास्तव, डॉ. अवनीश उपाध्याय सहित अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य मेले का लाभ
लोगों का इलाज करने के साथ बनाए गए स्वास्थ्य कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विकासखंड के विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
सोमवार को रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गोविंद वर्मा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा रहे। सीएमओ डॉ. केेके अग्रवाल के दिशा निर्देशन और चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य मेले में दंत रोग, स्त्री रोग, टीकाकरण, क्षय रोग, परिवार नियोजन, पैथोलॉजी, खाद्य सुरक्षा, आयुष विभाग, डेयरी, एनएचएम, आयुष्मान भारत आदि के स्टॉल लगाए गए जिसका लोगों ने पूरा लाभ उठाया। डीएम विनीत तोमर ने स्टॉल का निरीक्षण किया।

सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में पांच सौ से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। 19 अप्रैल को बाराकोट और 21 अप्रैल को पाटी और 22 को टनकपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। फार्मासिस्ट मुकुल राय के संचालन में आयोजित शिविर में एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. गीता पुनेठा, डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. अजय रस्तोगी, डॉ. सुधाकर गंगवार, डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. अंकुश बाटला, डॉ. शौर्य, डॉ. मुकेश तड़ागी, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. चित्रलेखा, योगिता तिवारी, सचिन जोशी, एलडी जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed