फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   health

डीजी के आदेश के 15 दिनों बाद भी नहीं पहुंची गायनाकोलोजिस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
health
लोहाघाट सीएचसी में रोगियों का हालचाल जानते सीएमओ डा.आरपी खंडूरी। - फोटो : LOHAGHAT
जिला अस्पताल में गायनाकोलोजिस्ट (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ) के आने की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने 8 अगस्त को हल्द्वानी की गायानाकोलोजिस्ट डॉ. मनरा सिंह को 15 दिन के भीतर जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए थे लेकिन पत्र जारी हुए 15 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो उन्होंने चार्ज लिया है और न ही उनके आने की कोई जानकारी जिला अस्पताल को है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि गायनाकोलोजिस्ट ने अभी तक चार्ज नहीं लिया है। वहीं सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि गायनाकोलोजिस्ट के नहीं पहुंचने की सूचना निदेशालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि यहां भेजी गई चिकित्सक के आने की उम्मीद बेहद कम है। जिला अस्पताल में जुलाई 2018 से यह पद रिक्त है। वैसे भी जिले के किसी भी अस्पताल में गायनाकोलोजिस्ट का पद नहीं भरा जा सका है। इस वजह से गर्भवती महिलाओं और महिलाओं से संबंधित रोगों के इलाज के लिए भारी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ई-पर्ची बनाएं : सीएमओ
लोहाघाट (चंपावत)। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में तैनात 37 डॉक्टर-कर्मचारियों में से 35 उपस्थित थे। जबकि दो चिकित्सक स्वीकृत अवकाश पर थे। सीएमओ ने अस्पताल में ई-पर्ची बनाने के निर्देश दिए। भर्ती रोगियों का हालचाल जानने के साथ उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

चिकित्सकों से बाहर से दवाएं नहीं लिखने की हिदायत दी। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह को लिंगानुपात के आंकड़ों को सही तरीके से रखने, अस्पताल परिसर में मानकों के अनुरूप स्वच्छता, प्रसव तथा प्रसवोत्तर कक्षों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के निर्देश दिए। सीएमओ ने कनिष्ठ सहायक के बैठने के लिए स्थान निर्धारित करने को कहा। वहां डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. रवींद्र बोरा, डॉ. चित्रलेखा, हेम बहुगुणा, नवीन कन्नौजिया, जीवन बगौली, एलडी जोशी, मुकुल राय, शैलेश पांडे, नवीन ओली, राकेश पंत, उमेश जोशी, निर्मल मुरारी, बृजमोहन, हरीश, रंजना, प्रमोद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed