फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   hay kakdi jheel maan

हाय काकड़ी झील मां, नूंन पिसौ सिलै मां...

Mon, 10 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
hay kakdi jheel maan
सीमांत तामली में दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सीमांत तामली में तीन दिनी दशहरा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ किया गया। पंडित पंकज पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी और दुग्ध संघ अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल ने रिबन काट कर महोत्सव का शुभारंभ किया। श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों रीठासाहिब के लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। दल नायक संतोष रसीला के नेतृत्व में कार्यक्रमों का शुभारंभ हिमालय वंदना से किया गया। इसके बाद गायिका सीमा ने हाय काकड़ी झील मां, नूंन पिसौ सिलै मां... गाने पर खूब तालियां बटोरी। सिलगड़ी का पाला चाला और गिन खेलन्या गड़, गोरख्या चेली भागुली होसिया बाना तिलै धारू बोला आदि झोड़े की प्रस्तुतियों पर दर्शक अपने स्थानों पर थिरकने लगे। दल में शामिल संतोष, भुवन, कमल, कैलाश, विजय, भावेश, सीमा, पूजा, भावना, कमल किशोर, भुवन आर्या ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर एसएसबी के उप निरीक्षक ईश्वर सिंह, ध्यान सिंह भंडारी, तामली थानाध्यक्ष जनार्दन भट्ट, महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष विपिन जोशी, देवेंद्र जोशी, महा सिंह, प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed